
CBSE 12th Exam 2021: 15 अगस्त से 15 सितंबर के बीच होंगी 12वीं की परीक्षाएं, करना होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
Zee News
सीबीएसई (CBSE) ने सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में हलफनामा दायर कर बताया है कि 15 अगस्त से लेकर 15 सितंबर के बीच 12वीं की लिखित परीक्षा आयोजित कराई जा सकती हैं.
नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के 12वीं क्लास के रिजल्ट (CBSE 12th Result) 10वीं,11वीं और 12वीं प्री बोर्ड परीक्षा और प्रैक्टिकल में आए नंबरों के आधार पर तैयार किया जा रहा है. वहीं जो छात्र रिजल्ट से संतुष्ट नहीं होंगे, उन्हें वैकल्पिक एग्जाम (Optional Exam) देने का मौका दिया जाएगा. सीबीएसई (CBSE) ने सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में हलफनामा दायर कर बताया है कि 15 अगस्त से लेकर 15 सितंबर के बीच 12वीं की लिखित परीक्षा आयोजित कराई जा सकती हैं. हालांकि कोविड-19 महामारी के मद्देनजर यह उपयुक्त स्थिति पर निर्भर करेगा.More Related News
