
Car Theft: 150 कार चुराने वाले शौकत के मोबाइल में मिली आतंकियों की फोटो, राज जानने में जुटी खुफिया एजेंसियां
Zee News
दिल्ली में कार चोरी (Car Theft) के मामले में पकड़े गए आरोपी शौकत के मोबाइल फोन में कई सनसनीखेज तस्वीरें मिली हैं. जिससे खुफिया एजेंसियों के कान खड़े हो गए हैं.
नई दिल्ली: दिल्ली में कार चोरी (Car Theft) के कश्मीर (Jammu Kashmir) कनेक्शन मामले में नया खुलासा हुआ है. पकड़े गए आरोपी शौकत के मोबाइल फोन में ऐसी तस्वीरें मिली हैं. जिससे सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े हो गए हैं. सूत्रों के मुताबिक आरोपी शौकत के मोबाइल फोन में 3 आतंकियों की तस्वीरें मिली हैं. उसके मोबाइल फोन में एनकाउंटर में मारे गए कुछ आतंकियों के शवों के फोटो भी मिले हैं. ये तस्वीर किन आतंकियों की हैं और उसने इन्हें अपने मोबाइल में सेव करके क्यों रखा था. इसके अलावा एक ड्रोन की फोटो भी मिली है. पुलिस अब इन तस्वीरों का राज जानने में जुटी हुई है.More Related News
