)
C-17 vs Slon: रशियन हाथी ने दिखाया अमेरिकन एयरक्राफ्ट को 'ठेंगा', ये है आसमान का असली 'योद्धा'
Zee News
C-17 Globemaster III vs Il-100 Slon: C-17 Globemaster III को अब तक का सबसे भरोसेमंद और ऑपरेशनल ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट माना जाता था, रूस का नया Il-100 Slon एयरक्राफ्ट को भविष्य का सबसे खतरनाक Strategic Transport Aircraft माना जा रहा है, आज हम आपको इन दोनों में कौन सा बेहतर है उसके बारे में बताएंगे.
C-17 Globemaster III vs Il-100 Slon: दुनिया में Strategic Transport Aircraft किसी भी बड़े देश की सैन्य ताकत का सबसे जरूरी हिस्सा माने जाते हैं. चाहे वॉरजोन में सैनिक और टैंक पहुंचाने की बात हो या आपदा के समय राहत कार्यों में मदद करने की, इसकी जरूरत सभी जगह होती है. इसी में अमेरिकी वायुसेना का C-17 Globemaster III और रूस का Il-100 Slon जिसका दूसरा नाम Elephant भी है, ये सबसे बड़े और फेमस ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट में गिने जाते हैं. दोनों का डिजाइन और उपयोग अलग-अलग जरूरतों को पूरा करने के लिए किया गया है. आज हम इन दोनों एयरक्राफ्ट के बारे में बताएंगे.
