)
Budget 2026: इतिहास के पन्नों में दबें हैं उन वित्त मंत्रियों के नाम, जिन्हें नसीब नहीं हुआ बजट पेश करने का मौका
Zee News
Defence Budget 2026: भारत के इतिहास में ऐसे भी वित्त मंत्री रहे हैं. जिन्हें अपने पूरे कार्यकाल के दौरान एक भी बजट पेश करने का मौका नहीं मिला. इनमें पहला नाम केसी नियोगी का आता है. केसी नियोगी (KC Niyogi) आजाद भारत के दूसरे वित्त मंत्री थे. लेकिन वे अपने पद पर सिर्फ 35 दिन ही रह पाए.
Defence Budget 2026: रविवार, 1 फरवरी को भारत का बजट 2026 लोकसभा में पेश किया जा रहा है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने बजट भाषण दिया. नरेंद्र मोदी सरकार (Narendra Modi) में यह उनका लगातार नौवां बजट है. जिसमें एक अंतरिम बजट भी शामिल है. इसके साथ ही निर्मला सीतारमण ने पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम (P. Chidambaram) के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. जिन्होंने अपने कार्यकाल में कुल 9 बजट पेश किए थे. : देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ऐप
