)
Budget 2024: PM आवास योजना के लिए दिया सबसे अधिक पैसा, जानें किन 3 करोड़ लोगों के बनेंगे घर?
Zee News
Budget 2024 PM Awas Yojana: वित्त मंत्री ने बजट में प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए सबसे अधिक पैसे दिए हैं. इस योजना के तहत 3 करोड़ परिवारों के लिए घर बनाए जाएंगे. ये घर शहरी और ग्रामीण इलाकों में बनेंगे.
नई दिल्ली: Budget 2024 PM Awas Yojana: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2024-25 में कई बड़े ऐलान किया है. इसमें जिस योजना के लिए सबसे अधिक पैसे दिए गए हैं, वह प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) है. इस योजना के लिए वित्त वर्ष 2024-25 में 10 लाख करोड़ रुपये खर्च करने की बात कही गई है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि इस योजना के तहत ग्रामीण और शहरी इलाकों में 3 करोड़ अतिरिक्त घर बनाए जाएंगे.
More Related News
