
Budget 2022: बच्चों को डिजिटल शिक्षा देने के लिए शुरू होंगे 200 ई-विद्या चैनल
Zee News
Budget 2022: Education Budget के तहत वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश में डिजिटल शिक्षा को मजबूती प्रदान करने के लिए 200 ई-विद्या चैनल शुरू किए जाएंगे. 'वन क्लास-वन टीवी चैनल' प्रोग्राम के तहत इन चैनलों की शुरुआत की जाएगी.
नई दिल्ली: केंद्र सरकार में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 10वां बजट पेश कर रही हैं. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण चौथी बार संसद में बजट पेश कर रही है. पीएम ई विद्या के 'वन क्लास, वन टीवी चैनल' कार्यक्रम को 12 से 200 टीवी चैनलों तक बढ़ाया जाएगा। यह सभी राज्यों को कक्षा 1 से 12 तक क्षेत्रीय भाषाओं में सप्लीमेंट्री शिक्षा प्रदान करने में सक्षम बनाएगा: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
यूनियन बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने देश में छात्रों की बड़ी सौगात दी है. देश में कक्षा 1 से 12वीं के बच्चों की शिक्षा को और आसान बनाने के लिए पीएम ई विद्या के 'वन क्लास, वन टीवी चैनल' प्रोग्राम के तहत लगभग 200 नए चैनल खोले जाएंगे. इन चैनलों को माध्यम से बच्चों को शिक्षित करने का काम किया जाएगा.
