
BSP के ब्राह्मण सम्मेलन का आज समापन, 2019 के बाद पहली बार स्टेज पर आएंगी मायावती
Zee News
यूपी के 74 जिलों में यह सम्मेलन आयोजित किया जा चुका है. अब आखिरी जिला लखनऊ है, जहां आज ब्राह्मण सम्मेलन का समापन हो जाएगा. इसमें सभी जिलों के सम्मेलनों के ब्राह्मण कोऑर्डिनेटर को आमंत्रित किया गया है और तैयारियां भी जोरों पर हैं...
लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी की मुकिया और उत्तर प्रदेश की फॉर्मर चीफ मिनिस्टर मायावती आज राजधानी लखनऊ में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में शामिल होकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी. साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव के बाद यह पहली बार होगा जब मायावती किसी सार्वजनिक कार्यक्रम के स्टेज पर आएंगी. इस कार्यक्रम में मायावती कार्यकर्ताओं को बताएंगी कि यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में बसपा का एजेंडा क्या होने वाला है. जानकारी के लिए बता दें कि 23 जुलाई को बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने रामनगरी अयोध्या से ब्राह्मण सम्मेलन की शुरुआत की थी. आज राजधानी के पार्टी कार्यालय में मायावती इसका समापन करेंगी.More Related News
