
BSP के बागी MLA ने केक काटकर मनाया Akhilesh Yadav का जन्मदिन, कही ये बड़ी बात
Zee News
बहुजन समाज पार्टी से निकाले गए 11 विधायकों में से एक असलम राइनी भी हैं, जिन्होंने केक काटकर Akhilesh Yadav का जन्मदिन मनाया.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की सियासत में एक और हलचल तब देखने को मिली जब BSP के बागी विधायक असलम राइनी अपने सैकड़ो समर्थको के साथ सपा दफ्तर पहुंच गए और वहां केक काटकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का यौमे पैदाइश मनाया. सहाफियों से बात चीत करते हुए बसपा के बागी विधायक असलम राइनी ने कहा कि नवंबर से लेकर जून तक जो अफवाह उड़ रही थी उसी को लेकर आज मैं और हमारे कार्यकर्ताओं ने एक सुर में यह तय किया कि आज सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन पर केक काटना है तो उसी जन्मदिन को मनाने के लिए हम लोग सभी कार्यकर्ताओं के साथ सपा कार्यालय पहुंचे हैं.More Related News
