
BSc (Final) का एग्जाम देने गई थी छात्रा, यूनिवर्सिटी के स्टोर रूम में फंदे से लटकी मिली लाश, HOD पर केस
Zee News
गोरखपुर विश्वविद्यालय में छात्रा की लाश मिलने के संबंध में विभागाध्यक्ष व सहयोगियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है.
गोरखपुरः दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी की बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा की लाश शनिचर को एक स्टोर में फांसी से लटकी मिलने के अगले दिन इतवार की देर शाम पुलिस ने गृह विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष और उनके सहयोगियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है. जराया के मुताबिक, पहले पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रा की मौत को खुदकुशी बता रहे थे, लेकिन अब इस मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है. गौरतलब है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह लटकने के चलते दम घुटना बताया गया है. मृतका के वालिद की लिखित शिकायत पर इतवार को देर शाम युनिवर्सिटी के होम साइंस शोबे के एचओडी और उनके सहायकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि परिजनों ने सोमवार को छात्रा की लाश का आखिरी रसूमात कर दिया था. घर वालों ने जताया कत्ल का शक जानकारी के मुताबिक, छात्रा शनिचर को इम्तिहान देने यूनिवर्सिटी गई थी और वहीं के एक स्टोर में उसकी लाश दुपट्टे से लटकी मिली. उसके पिता ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर एतराज करते हुए अपनी शिकायत में कई सवाल उठाए हैं, जैसे लड़की के पैर जमीन को छू रहे थे. उसके कपड़े धूल और मिट्टी से गंदे थे. उसकी चप्पल कमरे में शरीर से दूर पड़ी थी. शिकायत में उसके पिता ने यह भी कहा कि उन्होंने छात्रा के सिर में चोट देखी और उसकी कलाई घड़ी गायब थी.More Related News
