
BRS के साथ किसी भी समझौते से बीजेपी का इनकार, अमित शाह ने कर दिया साफ
Zee News
इस ऐलान के साथ ही अमित शाह BRS और कांग्रेस के बीच गुप्त समझौते का आरोप लगाया है. इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरोप लगाया था कि राज्य में बीआरएस और बीजेपी के बीच गुप्त समझौता है.
खम्मम. चुनावी राज्य तेलंगाना में सीएम केसीआर की पार्टी बीआरएस के साथ बीजेपी कोई समझौता नहीं करने जा रही है. केंद्रीय गृह मंत्री और दिग्गज बीजेपी नेता अमित शाह ने राज्य में एक रैली में यह बात साफ कर दी है. उन्होंने कहा कि बीआरएस और एआईएमआईएम के साथ कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा. इस ऐलान के साथ ही अमित शाह BRS और कांग्रेस के बीच गुप्त समझौते का आरोप लगाया है. इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरोप लगाया था कि राज्य में बीआरएस और बीजेपी के बीच गुप्त समझौता है.
More Related News
