
Breaking: देश में किसान आंदोलन खत्म, 11 को खाली किए जाएंगे बॉर्डर
Zee News
किसानों ने टेंट हटाना शुरू कर दिया है. वे अपने घर जाने की तैयारी कर रहे हैं. बता दें कि तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन चल रहा था.
नई दिल्लीः देश में किसान आंदोलन खत्म होने की घोषणा कर दी गई है. लगभग एक साल तक चला किसान आंदोलन समाप्त होने का ऐलान हुआ है. 11 दिसंबर को मोर्चे खाली होंगे. इस दिन दिल्ली की सीमाओं पर बैठे किसान लौटेंगे. केंद्र सरकार की तरफ से मिले पत्र के बाद संयुक्त किसान मोर्चा ने यह फैसला किया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, किसानों ने टेंट हटाना शुरू कर दिया है. वे अपने घर जाने की तैयारी कर रहे हैं. बता दें कि तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन चल रहा था.
यह भी पढ़िएः
More Related News
