
Brazil ने भारत की स्वदेशी वैक्सीन लेने से किया इनकार, मैन्युफैक्चरिंग मानकों पर उठाए सवाल
Zee News
ब्राजील (Brazil) के स्वास्थ्य नियामक ने भारत के स्वदेशी कोरोना वैक्सीन (Covaxin) के आयात को मंजूरी देने से इनकार कर दिया है. ब्राजील ने यह फैसला जीएमपी (गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिस) नियमों का उल्लंघन करने की वजह से लिया है.
नई दिल्ली: ब्राजील (Brazil) के स्वास्थ्य नियामक ने हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक (Bharat Biotech) के कोरोना वैक्सीन (Covaxin) के आयात को मंजूरी देने से इनकार कर दिया है. ब्राजील ने यह फैसला जीएमपी (गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिस) नियमों का उल्लंघन करने की वजह से लिया है. ब्राजील सरकार (Brazil Govt) ने पिछले महीने भारतीय दवा निर्माता के टीके की 2 करोड़ डोज खरीदने के लिए एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए थे. भारत बायोटेक (Bharat Biotech) ने 8 मार्च को ब्राजील में वैक्सीन के आपातकालीन उपयोग के लिए आवेदन किया था.More Related News
