
BPSC: पहली मुस्लिम महिला DSP बनी Razia Sultan, कुल 4 मुस्लिम उम्मीदवारों को मिली कामयाबी
Zee News
जानकारी के मुताबिक रजिया के पिता मोहम्मद असलम अंसारी स्टील प्लांट में स्टेनोग्राफर को तौर पर काम करते थे. जिनकी साल 2016 में मौत हो चुकी है.
नई दिल्ली: हाल ही में बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 64 वीं परीक्षा नतीजों का ऐलान किया गया है. जिसमें बिहार के धनबाद की बेटी रजिया सुल्तान (Razia Sultan) ने इतिहास रच दिया है. रज़िया सुल्तान बिहार की पहली मुस्लिम महिला डीएसपी बनी हैं. जो अपने आप में एक बड़ी बात है. रजिया सुल्तान गोपालगंज (Gopalganj) जिले के हथुआ से ताल्लुक रखती हैं. रजिया का परिवार अब भी बोकारो में रहता है. बीपीएससी (BPSC) में सिर्फ 40 उम्मीदवारों को डीएसपी पद के लिए चुना गया है. जिनमें से 4 मुस्लिम भी हैं. इन्हीं चार उम्मीदवारों में से एक रज़िया सुल्तान भी हैं. एक खबर के मुताबिक रज़िया सुल्तान फिलहाल बिहार के बिजली मेहकमा में सहायक अभियंता के पद काम कर रही हैं. यानी अब रज़िया सुल्तान बिजली मेहकमे को अलविदा कहेंगी और बिहार पहली मुस्लिम महिला डीएसपी बनकर तीराख रकम करेंगी.More Related News
