
BPL परिवार में नौकरी, मुफ्त सिलेंडर और लड़कियों को मुफ्त शिक्षा, इस राज्य में कांग्रेस ने किया बड़ा वादा
Zee News
कांग्रेस को हाल के वर्षों में राज्य में बड़ा नुकसान हुआ है. वर्ष 2018 में पार्टी के टिकट पर चुनाव जीतने वाले 17 विधायकों में एक भी अब उसके साथ नहीं है.
नई दिल्लीः कामकाजी वर्ग और ‘बीपीएल’ परिवारों को लुभाने की कोशिश के तहत कांग्रेस की मेघालय इकाई ने राज्य की सत्ता में आने पर प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने, सभी को मुफ्त स्वास्थ्य देखभाल और लड़कियों की 12वीं तक की नि:शुल्क पढ़ाई का शनिवार को वादा किया. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने राज्य में 27 फरवरी को होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए दिन में पार्टी का घोषणापत्र जारी किया.
जानिए घोषणापत्र की प्रमुख बातें इसमें कांग्रेस ने राज्य में गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) के परिवारों को छत के निर्माण में इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री मुफ्त उपलब्ध कराने, 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने, प्रत्येक तीन महीने पर मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर मुहैया करने का वादा किया है. पार्टी ने दो दिन पहले, मेघालय का ‘5स्टार’ राज्य बनाने के लिए पांच वादों की घोषणा की थी.
