
Bokaro: धनबाद जमीन कारोबारी लाला हत्याकांड में 3 आरोपी 10 लाख रुपए के साथ गिरफ्तार
Zee News
Bokaro Samachar: गिरफ्तार तीनों युवकों का संबंध बिहार के सीवान महाराजगंज से है. उनके पास से 10 लाख से अधिक रुपए भी बरामद किए गए हैं.
Bokaro: धनबाद के लाला खान हत्याकांड में धनबाद पुलिस ने बोकारो के सेक्टर 12 थाना क्षेत्र स्थित बार को-ऑपरेटिव के एक मकान में छापेमारी कर 3 युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवकों में मनीष सिंह, विजय सिंह एवं शिव शंकर यादव शामिल है. जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार तीनों युवकों का संबंध बिहार के सीवान महाराजगंज से है. उनके पास से 10 लाख से अधिक रुपए भी बरामद किए गए हैं. यह तीनों घटना के बाद बारी को-ऑपरेटिव स्थित अशोक सिंह के मकान में छिपकर रह रहे थे. मनीष सिंह अशोक सिंह का करीबी रिश्तेदार है.More Related News
