
BMW के ड्राइवर ने बंद कर दिया खेत का रास्ता, गुस्साए किसान ने कार को लोहे की बाड़ में कर दिया 'कैद'
Zee News
ब्रिटेन के वेल्स में एक गुस्साए किसान ने गाड़ी के ड्राइवर से बदला लेने के लिए उसकी BMW कार के चारों ओर लोहे के पाइपों की फैंसिंग करके कैद कर दिया था.
वेल्स (ब्रिटेन): ब्रिटेन के वेल्स में एक गुस्साए किसान ने गाड़ी के ड्राइवर से बदला लेने के लिए उसकी BMW कार के चारों ओर लोहे के पाइपों की फैंसिंग करके कैद कर दिया था. किसान इस बात से नाराज था कि BMW के ड्राइवर ने उसके खेत से निकलने के मुख्य रास्ते पर अपनी कार को खड़ी करके घूमने चला गया था. डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक जब किसान को खेत से बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिला तो उसने BMW कार के ड्राइवर को सबक सिखाने का फैसला किया. उसने लोहे और स्टील के पाइपों का इंतजाम कर कार के चारों ओर गाड़कर गाड़ी को कैद कर दिया. उसका यह बदला पूरे ब्रिटेन में वायरल हो गया. हालांकि बाद में Powys County Council ने इस लोहे की बाड़ को वहां से हटवा दिया.More Related News
