
Black Fungus बच्चों को भी बना रहा है निशाना, इस शहर में सामने आया पहला केस
Zee News
Black Fungus in Children: हालिया दिनों मुल्क भर में कोरोना वायरस के साथ साथ ब्लैक फंगस (Blacka Fungus) यानी 'म्यूकोरमाइकोसिस' का कहर बर्पा है.
अहमदाबाद: गुजरात अहमदाबाद में बच्चों में म्यूकरमायकोसिस (ब्लैग फंगस) का पहला मामला सामने आया है. यहां एक 13 साल के बच्चे की ब्लैग फंगस की सर्जरी हुई है. इस बच्चे की जान बचाने के लिए उसे ऑपरेट किया गया है. अहमदाबाद में चांदखेड़ा के एक निजी अस्पताल में बच्चे का ऑपरेशन हुआ. बच्चा पहले कोरोना का शिकार था. इसके बाद वो नेगेटिव हो चुका था. ब्लैक फंगस से कुल 219 लोगों की मौत हालिया दिनों मुल्क भर में कोरोना वायरस के साथ साथ ब्लैक फंगस (Blacka Fungus) यानी 'म्यूकोरमाइकोसिस' का कहर बर्पा है. मुल्क के अलग-अलग हिस्सों में ब्लैक फंगस के अब तक 7,251 केस सामने चुके हैं जिसमें 219 लोगों की मौत हुई है.More Related News
