
Black Fungus के बाद अब White Fungus का कहर, पटना में आए 4 मामले
Zee News
बताया जा रहा है कि व्हाइट फंगस, ब्लैक फंगस से भी खतरनाक है. एक जानकारी के मुताबिक व्हाइट फंगस से भी फेफड़े संक्रमित होने की आशंका है.
नई दिल्ली: कोरोना वायरस महामरी के बीच भारत तरह तरह की मुसीबतों को सामने कर रहा है. कोरोना के बाद ब्लैक फंगस (Black Fungus) से लोगों के मरने की खबरें आ रही थीं लेकिन अब खबर है कि व्हाइट फंगस भी अपना असर दिखाने लग गया है. बिहार की राजधानी पटना में व्हाइट फंगस के चार मामले सामने आए हैं. जानकारी के मुताबिक पटना में पाए गए चार मरीजों में कोरोना जैसे लक्षण दिख रहे थे लेकिन उनको कोरोना था ही नहीं लेकिन जब उनका टेस्ट किया गया तो इस बात का खुलासा हुआ कि वे व्हाइट फंगस से हैं.More Related News
