
Black fungus का पहली बार आया ऐसा अनोखा मामला, जिसने भी सुना; डर गया
Zee News
सूरत में एक 23 वर्षीय युवक के दिमाग में ब्लैक फंगस का इंफेक्शन देखने को मिला. बीमारी का पता चलने के बाद डॉक्टरों ने मरीज की सर्जरी की लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका. सर्जरी के चौथे दिन मरीज की मौत हो गई.
सूरत: कोरोना के बाद देश में अगर किसी एक बीमारी की बात सबसे ज्यादा हो रही है तो वो है ब्लैक फंगस (म्यूकरमाइकोसिस). जी हां, फंगस का वो रूप जो जानलेवा बन चुका है. इस बीमारी को लेकर लोगों में डर का माहौल है. इस बीच गुजरात के सूरत में ब्लैक फंगस का एक नया मामला सामने आया है. जिसमें फंगस मरीज के दिमाग तक पहुंच गया. ब्लैक फंगस से जुड़ा अपनी तरह का देश में ये पहला मामला है. जानकारी के मुताबिक सूरत में एक 23 वर्षीय युवक के दिमाग में ब्लैक फंगस का इंफेक्शन देखने को मिला. डॉक्टरों का कहना है कि मरीज के दिमाग में ही इस इंफेक्शन का पता चला. बीमारी का पता चलने के बाद डॉक्टरों ने मरीज की सर्जरी की लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका. सर्जरी के चौथे दिन मरीज की मौत हो गई.More Related News
