
Black Fungus: इन 10 सूबों में बढ़ रहे हैं ब्लैक फंगस के मामले, जानिए इसके आसार और बचाव के तरीके
Zee News
म्यूकॉरमाइकोसिस यानी ब्लैक फंगस के सबसे ज्यादा मामले गुजरात और महाराष्ट्र में सामने आए हैं. महाराष्ट्र की हुकूमत ने मेडिकल कॉलेजों से जुड़े अस्पतालों को ब्लैक फंगस के इलाज करने वाले सेंटर के तौर पर तब्दील करने का फैसला किया है.
नई दिल्ली: मुल्क भर में कोरोना वायरस के मामले तगातार बढ़ते जा रहे हैं, लेकिन इसी दरमियान कोरोना के मर्ज़ से ठीक हुए लोगों में ब्लैक फंगस (Black Fungus) जैसी वबा ने परेशानी बढ़ा दी है. ये मर्ज़ कोरोना के मरीज़ों को ज्यादा अपना शिकार बना रहा है. गुजरात और महाराष्ट्र में ब्लैक फंगस के सबसे ज्यादा मामले म्यूकॉरमाइकोसिस यानी ब्लैक फंगस के सबसे ज्यादा मामले गुजरात और महाराष्ट्र में सामने आए हैं. महाराष्ट्र की हुकूमत ने मेडिकल कॉलेजों से जुड़े अस्पतालों को ब्लैक फंगस के इलाज करने वाले सेंटर के तौर पर तब्दील करने का फैसला किया है. थाने में बुधवार को ब्लैक फंगस के चलते दो मरीजों की मौत हो गई.More Related News
