
BJP MLC ने ही पुलिस पर लगाए विकास दुबे के परिवार को प्रताड़ित करने के आरोप
Zee News
एमएलसी द्विवेदी ने सीएम योगी से मुलाकात करके विकास दुबे के भाई दीपक और उसके भाई की पत्नी अंजली दुबे को फर्जी मुकदमे में फंसाने की बात कही है. बीजेपी एमएलसी ने दोनों पर लगे मुकदमे को खत्म कराने की सिफारिश की है.
लखनऊ: बिकरू मामले में बीजेपी नेता ने ही पुलिस पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने इस संबंध में सीएम योगी को पत्र भी लिखा है. भाजपा एमएलसी उमेश द्विवेदी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर बिकरू मामले के अपराधी विकास दुबे के परिवार को प्रताड़ित करने का आरोप है. उन्होंने कहा कि पुलिस विकास दुबे को प्रताड़ित करती थी, उससे पैसे ऐंठने की कोशिश करती थी. अब उसके परिवार को प्रताड़ित किया जा रहा है.More Related News
