
BJP से फिर गठबंधन के सवाल पर बोले CM ठाकरे, Congress-NCP के बीच से कैसे निकल सकता हूं
Zee News
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस के एक बयान से महाराष्ट्र में अटकलों का बाजार गर्म हो गया है. कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रदेश में एक बार फिर से शिवसेना और BJP का गठबंधन हो सकता है.
मुंबई: महाराष्ट्र में बीजेपी (BJP) और शिवसेना (Shivsena) के एक बार फिर से साथ आने की अटचकलें तेज हो गई हैं. हाल ही में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने कहा कि शिवसेना से हमारे मतभेद हैं, कोई दुश्मनी नहीं. फडणवीस के इस बयान के बाद शिवसेना सांसद और प्रवक्ता संजय राउत (Sanjay Raut) ने भी इशारों-इशारों में फडणवीस के बयान का समर्थन किया है. इस बीच बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से जब ये सवाल किया गया कि क्या वो एक बार फिर से BJP से हाथ मिलाने को तैयार हैं? इसपर उन्होंने गोलमोल जवाब दिया. उद्धव ठाकरे ने दोबारा बीजेपी के साथ जाने के सवाल का मजाकिया लहजे में जवाब देते हुए कहा, 'आप देख सकते हैं इन दोनों के बीच (कांग्रेस के बालासाहेब थोराट और एनसीपी के अजित पवार के साथ) बैठा हुआ हूं. कैसे निकल सकता हूं. मैं कहीं नहीं जा रहा.'More Related News
