)
BJP सांसद ने किया आगाह, कहा- हर साल 50 हजार लोग सांप काटने से गंवाते हैं जान
Zee News
राजीव प्रताप रूडी पिछले 10 सालों से देश की संसद में बिहार की सारण लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. हाल ही संपन्न हुए 2024 लोकसभा चुनाव में राजीव प्रताप रूडी का सामना सारण में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य से था. इस दौरान राजीव प्रताप रूडी को 4,71,752 वोट मिले. वहीं, रोहिणी आचार्य को 4,58,091 वोट प्राप्त हुए.
नई दिल्लीः मौजूदा समय में देश की संसद में बजट सत्र चल रहा है. देश भर के सांसद सदन में अपनी क्षेत्र की समस्याओं को रख रहे हैं. इसी फेहरिस्त में बिहार की सारण लोकसभा सीट से आने वाले बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी ने लोगों का ध्यान देश में सांप के काटने से हर साल होने वाली मौतों पर केंद्रित कराया है. सदन में भाषण देते समय रूडी ने कहा कि सांप के काटने से दुनिया भर में सबसे ज्यादा मौतें भारत में होती हैं.
More Related News
