
BJP ने पूरे उत्तर प्रदेश को ही आइसोलेशन में पहुंचा दिया : अखिलेश यादव
NDTV India
अखिलेश ने यहां एक बयान में कहा, उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के हालत सुधर नहीं रहे हैं और रोजाना अस्पतालों से आ रही डरावनी तस्वीरें मुख्यमंत्री के झूठे दावों की पोल खोल रही हैं. सत्तादल ने चार साल में कोई काम तो किया नहीं. उसने खुद आइसोलेशन में रहते रहते पूरे प्रदेश को ही आइसोलेशन में पहुंचा दिया है.
समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कोविड-19 महामारी (Covid-19 Pandemic) से पैदा सूरतेहाल पर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधा है. अखिलेश ने सोमवार को कहा कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने खुद पृथक-वास में रहते-रहते पूरे प्रदेश को ही पृथक-वास (आइसोलेशन) में भेज दिया है. अखिलेश ने यहां एक बयान में कहा, "उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के हालत सुधर नहीं रहे हैं और रोजाना अस्पतालों से आ रही डरावनी तस्वीरें मुख्यमंत्री के झूठे दावों की पोल खोल रही हैं. भाजपा सरकार को इससे शर्मिंदगी भी नहीं होती है, वस्तुतः सत्तादल ने चार साल में कोई काम तो किया नहीं. उसने खुद आइसोलेशन में रहते रहते पूरे प्रदेश को ही आइसोलेशन में पहुंचा दिया है."











