
BJP ने तय किया टिकट बंटवारे का फॉर्म्युला! संगठन पदाधिकारी होर्डिंग-बैनर लगाकर पेश न करें दावेदारी
Zee News
उत्तर प्रदेश में चुनावी माहौल तैयार होने लगा है गली-मोहल्लों, चौक-चौराहों पर बधाई संदेश के जरिए उम्मीदवारी पेश करने वाले बैनर और पोस्टर दिखाई देने लगे हैं. इस बीच भाजपा ने टिकट बंटवारे को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में चुनावी माहौल तैयार होने लगा है. गली-मोहल्लों, चौक-चौराहों पर बधाई संदेश के जरिए उम्मीदवारी पेश करने वाले बैनर और पोस्टर दिखाई देने लगे हैं. इस बीच भाजपा ने टिकट बंटवारे को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है. पार्टी ने साफ कर दिया है कि संगठन में काम करने वाले पदाधिकारियों को टिकट नहीं मिलेगा. यदि उन्हें अपनी उम्मीदवारी पेश करनी है तो संगठन में पद छोड़ना होगा. इस संबंध में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह संगठन पदाधिकारियों को चेतावनी दे चुके हैं कि वे अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में होर्डिंग व बैनर लगाकर अपनी उम्मीदवारी का दावा न पेश करें.More Related News
