
BJP ने की विधायक निधि रिलीज की मांग, कांग्रेस बोली- PM से पूछिये, सांसद निधि का क्या किया?
Zee News
18+ को केंद्र सरकार की ओर से टीका देने के ऐलान के बाद छत्तीसगढ़ में विधायक निधि के इस्तेमाल पर सियासत गरमा गई है. अब छत्तीसगढ़ बीजेपी ने सरकार की ओर से रोकी गई विधायक निधि को रिलीज करने की मांग की है.
रायपुर: 18+ को केंद्र सरकार की ओर से टीका देने के ऐलान के बाद छत्तीसगढ़ में विधायक निधि के इस्तेमाल पर सियासत गरमा गई है. अब छत्तीसगढ़ बीजेपी ने सरकार की ओर से रोकी गई विधायक निधि को रिलीज करने की मांग की है. इस राशि से 18+ वालों के लिए वैक्सीन खरीदी जानी थी. प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर के वक्त विधायक निधि के 182 करोड़ रुपये को मुख्यमंत्री राहत कोष में ट्रांसफर किए गए थे. सरकार का फैसला था कि इस राशि को 18+ आयु वर्ग को वैक्सिनेट करने के लिए खर्च किया जाएगा. अब तब जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दिनों केंद्र सरकार द्वारा 18+ के लिए भी वैक्सीन दिए जाने की घोषणा की है. ऐसे में वैक्सीन पर राज्य का खर्च नहीं होना है. इसी को आधार बनाकर बीजेपी ने सरकार से फिर से विधायक निधि के इस्तेमाल का अधिकार विधायकों को देने की मांग की है.More Related News
