
BJP ने की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा, मिथुन को मिली जगह; मेनका-वरुण बाहर
Zee News
बीजेपी की नई कार्यकारिणी में मिथुन चक्रवर्ती को भी जगह दी गई है जबकि मेनका गांधी और वरुण गांधी को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है.
नई दिल्ली: बीजेपी (BJP) ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम का ऐलान किया. राष्ट्रीय कार्यसमिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi), वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी (LK Advani), डॉ मुरली मनोहर जोशी (Murli Manohar Joshi), पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh), अमित शाह (Amit Shah), नितिन गडकरी (Nitin Gadkari), राज्यसभा में सदन के नेता केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल एवं सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी शामिल हैं. नई कार्यकारिणी में मिथुन चक्रवर्ती को भी जगह दी गई है जबकि मेनका गांधी और वरुण गांधी को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है.
ये रही पूरी लिस्ट
