
BJP नेता सुशील मोदी के ट्वीट पर भड़कीं लालू की बेटी Rohini, बोलीं- आकर मुंह ठुर देंगे
Zee News
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी (Sushil Modi) के ट्वीट पर लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) ने जवाब दिया और कहा कि मेरा या मेरी बहनों का नाम लिया तो मुंह ठुर देंगे.
पटना: राष्ट्रीय जनता दल ( RJD) नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के सरकारी आवास में कोविड केयर सेंटर खोले जाने का मामला बढ़ता जा रहा है और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी (Sushil Modi) ने सवाल उठाते हुए इसके राजनीतिक नौटंकी बताया है. इसके अलावा उन्होंने तेजस्वी यादव की दो एमबीबीएस बहनों पर भी तंज कसा और कहा कि कोरोना काल में उनकी मदद क्यों नहीं ली जा रही है. ई हाफ़ पैंट मोदी अपनी सृजन चोरनी /कान कटनी / चावल लुटनी बहन के जैसा समझा है तेजस्वी तेज की बहनो को ? लुच्चा कही का अब हमारे नाम पे राजनीति चमकना चाहता है मुँह डेधवा आज के बाद से मेरा या मेरी बहनो का नाम लिया ना ये लीचर तो मुँह ठुर देंगे आ कर ! भाग यहाँ से राजस्थानी मेढक बिना डॉक्टर, उपकरण-स्वास्थ्यकर्मी के किसी परिसर में केवल कुछ बेड लगा देने से अस्पताल नहीं हो जाता। इससे केवल अस्पताल होने का नाटक किया जा सकता है। सुशील मोदी के ट्वीट पर लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) भड़क गईं और ठेठ अंदाज में जवाब दिया. उन्होंने लिखा, 'ई हाफ पैंट मोदी अपनी सृजन चोरनी /कान कटनी / चावल लुटनी बहन के जैसा समझा है. तेजस्वी तेज की बहनों को? लुच्चा कही का अब हमारे नाम पे राजनीति चमकना चाहता है. मुंह डेधवा ' उन्होंने आगे लिखा, 'आज के बाद से मेरा या मेरी बहनों का नाम लिया ना ये लीचर सुशील मोदी. तो मुंह ठुर देंगे आ कर! भाग यहां से राजस्थानी मेढक.' — Rohini Acharya (@RohiniAcharya2)More Related News
