
BJP नेता ने पेगासस मामले में जांच का समर्थन किया, कहा-सच क्या है सबके सामने आना चाहिए
Zee News
हालांकि कप्तान सिंह सोलंकी ने यह भी कहा कि पेगासस मुद्दा अब उच्चतम न्यायालय में चला गया है, इसलिए इस मामले को अब शीर्ष अदालत के फैसले पर छोड़ देना चाहिए क्योंकि मामला अब अदालत में विचाराधीन है.
भोपालः पेगासस जासूसी मामले में एक तरफ विपक्ष जहां इस मामले की स्वतंत्र जांच और भाजपा से जवाब मांग रहा है वहीं सरकार इस पूरे मामले को फर्जी और मनगढ़ंत बताकर इससे बचने की कोशि कर रही है. इस मुद्दे को लेकर संसद का मानसून सत्र ठप पड़ा है. इसी बीच पूर्व राज्यपाल और सीनियर भाजपा नेता कप्तान सिंह सोलंकी ने पेगासस जासूसी मामले में जांच की हिमायत करते हुए सोमवार को कहा कि संसद का गतिरोध दूर करने के लिए सत्ता पक्ष और विपक्ष को आपसी बातचीत से कोई रास्ता निकालना चाहिए.हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि पेगासस मुद्दा अब उच्चतम न्यायालय में चला गया है, इसलिए इस मामले को अब शीर्ष अदालत के फैसले पर छोड़ देना चाहिए क्योंकि मामला अब अदालत में विचाराधीन है. यह मामला इजराइली स्पाईवेयर पेगासस का इस्तेमाल कर कई मुअज्जिज नागरिकों, नेताओं और सहाफियों की मुबैयना जासूसी से जुड़ा है. मरकजी सरकार ने इस संबंध में अपने ऊपर लगाए जा रहे विपक्ष के इल्जामों से इनकार किया है. अगर झूठ है तो उसका पर्दाफाश हो हरियाणा और त्रिपुरा के राज्यपाल रह चुके सोलंकी ने कहा कि लोकतंत्र आपसी विश्वास पर टिका है और दूसरा इसकी निजता की सुरक्षा होनी चाहिए. पेगासस का मुद्दा विदेशी एजेंसियों ने उठाया है. इसमें दोनों पक्षों के सांसदों, पत्रकारों सहित कई लोगों के नाम हैं. इससे एक प्रकार का अविश्वास पैदा हो गया है. इसमें सच क्या है, इसकी जांच होनी चाहिए. जिन दो एजेंसियों ने यह समाचार छापा है, उनसे इसका स्रोत पूछा जाना चाहिए, ताकि यदि कुछ है तो सामने आएगा और अगर वह झूठ है तो उसका पर्दाफाश होगा और फिर मामला खत्म हो जाएगा.More Related News
