
BJP नेता के शिवसेना भवन तोड़ने के बयान पर बवाल, सांसद Sanjay Raut ने दिया ऐसा रिएक्शन
Zee News
बीजेपी (BJP) नेता प्रसाद लाड (Prasad Lad) के शिवसेना भवन तोड़ने के बयान पर शिवसेना भड़क गई है. वहीं पूर्व सीएम देवेंन्द्र फडणवीस ने भी कहा है कि पार्टी तोड़-फोड़ की राजनीति नहीं करती है.
नई दिल्ली: बीजेपी (BJP) नेता प्रसाद लाड के शिवसेना भवन (Shiv Sena Bhavan) को तोड़ने के बयान शिवसेना भड़क गई है. शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने सोमवार को दो-टूक कह दिया है कि बीजेपी कभी भी शिवसेना भवन पर हमला करने के बारे में नहीं सोच सकती. इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा है कि मराठी मानुष इन नेताओं को नहीं छोड़ेंगे. संजय राउत ने कहा है, 'बीजेपी शिवसेना भवन पर हमला करने के बारे में कभी नहीं सोच सकती है. ये लोग बीजेपी के नहीं हैं. ये बाहरी लोग हैं. यह एक्सपोर्ट-इंपोर्ट किए गए लोग हैं. ये कुछ लोग महाराष्ट्र (Maharashtra)में बीजेपी को नीचे ले जाएंगे. हम इस माफी को स्वीकार नहीं करेंगे.'More Related News
