
BJP दिग्गज नेता ने कहा- CM योगी के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा अगला विस चुनाव, जानिए क्यों
Zee News
प्रदेश उपाध्यक्ष सिंह ने वृन्दावन के केशवधाम में शनिवार को हुई पार्टी की ब्रजक्षेत्र इकाई की बेहद अहम मीटिंग में हिस्सा लेने के बाद मथुरा में स्थानीय पार्षद की रिहाइश पर बातचीत में यह बात कही.
मथुरा: उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh) ने शनिवार को कहा कि अगले साल उत्तर प्रदेश में होने वाला विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा और तब भी भाजपा 300 से ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बनाएगी. प्रदेश उपाध्यक्ष सिंह ने वृन्दावन के केशवधाम में शनिवार को हुई पार्टी की ब्रजक्षेत्र इकाई की बेहद अहम मीटिंग में हिस्सा लेने के बाद मथुरा में स्थानीय पार्षद की रिहाइश पर बातचीत में यह बात कही. इस मीटिंग में भाजपा के आला नेताओं समेत RSS के अहम ओहदेदारों ने भी हिसास लिया.More Related News
