
BJP छोड़कर TMC में आने वाले नेता मुकुल रॉय की पत्नी का देहांत
Zee News
कृष्णा रॉय का देहात चन्नई के एक अस्पताल में हुआ है. बताया जा रहा है कि वे लंबे वक्त से बीमार चल रही थीं. वो कोरोना से भी संक्रमित हुई थीं.
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में विधान सभा चुनाव (West Bengal Assembly Election) के बाद भाजपा को छोड़कर टीएमसी (TMC) में शामिल होने वाले नेता मुकुल रॉय (Mukul Roy) की पत्नी कृष्णा रॉय (Krishna Roy) का देहांत हो गया है. कृष्णा रॉय का देहात चन्नई के एक अस्पताल में हुआ है. बताया जा रहा है कि वे लंबे वक्त से बीमार चल रही थीं. वो कोरोना से भी संक्रमित हुई थीं. उसके बाद अन्य बीमारियों के इलाज के लिए उन्हें चेन्नई स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था. चेन्नई के अस्पताल में ही उन्होंने मंगलवार को आखिरी सांस ली.More Related News
