
BJP को पिछले साल मिला 785 करोड़ रुपये का चंदा, कांग्रेस के खाते में आए 139 करोड़
Zee News
भाजपा को सबसे अधिक चंदा देने वाले नेताओं में पीयूष गोयल, पेमा खांडू, किरण खेर और रमन सिंह शामिल हैं. इनके अलावा आईटीसी, कल्याण ज्वेलर्स, रेयर इंटरप्राइजेस, अंबुजा सीमेंट, लोढा डेवलपर्स और मोतीलाल ओसवाल कुछ प्रमुख उद्योग समूह हैं जिन्होंने भाजपा को चंदा दिया.
नई दिल्ली: केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) को फाइनेंशिय ईयर 2019-20 के दौरान कुल 785 करोड़ रुपये का चंदा मिला. इसमें व्यक्तिगत दान, इलेक्टोरल ट्रस्ट और उद्योगों से मिली रकम शामिल है. ये मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस को इसी अवधि में मिले चंदे का करीब पांच गुना है. कांग्रेस को 139 करोड़ का चंदा मिला. भाजपा ने चंदे को लेकर फरवरी में निर्वाचन आयोग को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी जिसे इस सप्ताह सार्वजनिक किया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक पार्टी को 785 करोड़ रुपये का चंदा मिला. जानकारी के मुताबिक भाजपा के चंदे में सबसे अधिक योगदान चुनावी न्यास (इलेक्टोरल ट्रस्ट), उद्योगों और पार्टी के अपने नेताओं ने किया.More Related News
