
BJP के सामने एक नई मुश्किल! 'पेगासस' मामले पर नीतीश की मांग
Zee News
फोन टैपिंग यानी पेगासस के मुद्दे पर बीजेपी की सहयोगी JDU ने मुश्किल खड़ी कर दी है. बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने पेगासस मुद्दे पर जांच की मांग की है. सीएम नीतीश की इस मांग के बाद बीजेपी की परेशानी बढ़ गई है, तो विपक्ष ने उनकी इस मांग का स्वागत किया है.
नई दिल्ली: पेगासस जासूसी मामले में अभी तक संसद में खूब हंगामा हो रहा है. विपक्ष मामले की जांच की मांग कर रहा है, लेकिन सरकार विपक्ष की मांग को सिरे से खारिज कर रही है. पर अब BJP के सामने विपक्ष के साथ अपने सहयोगी भी सवाल उठाने लगे हैं. यानी बीजेपी की मुश्किलें बढ़ गई हैं. बिहार सीएम नीतीश कुमार ने पेगासस जासूसी की जांच कराने की मांग की है. फोन टैपिंग मुद्दे पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा 'इस मुद्दे की पूरे तौर पर जांच हो जानी चाहिए. कौन और किसलिए फोन सुन रहा था, ये पता करके कार्रवाई करनी चाहिए. मैंने पहले भी इस मुद्दे पर कहा है, ये गंभीर सवाल है. विपक्ष की संयुक्त संसदीय कमेटी से जांच के सवाल पर बोले मुख्यमंत्री- ये संसद का मामला है. सरकार की ओर से विपक्ष को जवाब दिया गया है.'More Related News
