
BJP के मंत्री Eshwarappa ने गवर्नर से की CM Yediyurappa की शिकायत, पार्टी को रास नहीं आई ये बात
Zee News
कर्नाटक BJP के पूर्व अध्यक्ष ईश्वरप्पा ने राज्यपाल को 5 पन्नों की चिट्ठी लिखकर सीएम की शिकायत की है. उन्होंने आरोप लगाया है कि येदियुरप्पा सीधे तौर पर उनके विभाग के मामलों में हस्तक्षेप कर रहे हैं. जब ये चिट्ठी सामने आई तो BJP को भी ये तरीका रास नहीं आया.
बेंगलुरु: भारतीय जनता पार्टी (BJP) और मंत्रियों के एक समूह ने गुरुवार को कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता के.एस. ईश्वरप्पा (K.S. Eshwarappa) का मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा (B.S. Yediyurappa) के खिलाफ कर्नाटक के राज्यपाल (Karnataka Governer) को शिकायत करना सही नहीं था. इन मंत्रियों ने पार्टी के कुछ विधायकों के साथ येदियुरप्पा का पुरजोर समर्थन किया है, जिन्होंने अब तक इस मामले में अपनी चुप्पी नहीं तोड़ी है. कर्नाटक के प्रभारी भाजपा राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि वरिष्ठ नेता एवं मंत्री होते हुए ईश्वरप्पा को ऐसा पत्र नहीं लिखना चाहिए था. दिल्ली में संवाददाताओं से उन्होंने कहा, 'अगर किसी मंत्री को कभी कोई समस्या आती है तो उसे मुख्यमंत्री से बात करनी चाहिए. हम चर्चा करेंगे और देखेंगे कि क्या करना है. राज्यपाल को पत्र लिख देना, यह कोई तरीका नहीं है.'More Related News
