
'BJP के खिलाफ आवाज उठाने की वजह से मुझे टारगेट किया गया' : उद्धव ठाकरे को चिट्ठी लिखने वाले शिवसेना विधायक
NDTV India
शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक ने कहा, मुझे निशाना बनाया गया क्योंकि मैंने बीजेपी के खिलाफ आवाज उठाई थी. उन्होंने सीएम उद्धव ठाकरे को लिखे पत्र को लेकर कहा, मुझे नहीं लगता है कि मैंने अपनी चिट्ठी में कुछ गलत कहा है.
महाराष्ट्र की सियासत में बीजेपी और शिवसेना के बीच गठबंधन को लेकर अटकलों का दौर एक बार फिर शुरू हो गया है. बीजेपी नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बयान से इन अटकलों को और बल मिला. इस बीच, बीजेपी के साथ सुलह करने को लेकर सीएम उद्धव ठाकरे को चिट्ठी लिखने वाले शिवसेना के विधायक प्रताप सरनाईक (Pratap Sarnaik) का आज बयान आया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी के खिलाफ आवाज उठाने की वजह से उन्हें टारगेट किया गया था.











