
BJP की 80 सदस्यीय नई राष्ट्रीय कार्यसमिति की घोषणा; किसानों से हमदर्दी जताने वाले नेता बाहर
Zee News
नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदर जे पी नड्डा ने जुमेरात को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति का ऐलान कर दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी सहित 80 नेताओं को सदस्य मनोनीत किया गया है.
नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदर जे पी नड्डा ने जुमेरात को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति का ऐलान कर दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी सहित 80 नेताओं को सदस्य मनोनीत किया गया है. भाजपा सांसद वरुण गांधी, उनकी मां व पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के साथ ही पूर्व केंद्रीय मंत्री चैधरी वीरेंद्र सिंह को कार्यसमिति में जगह नहीं दी गई है. पिछले कुछ समय से वरुण गांधी तीन केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में लगातार आवाज उठाते रहे हैं. हाल ही में उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा की निंदा करते हुए उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी. मेनका गांधी और वीरेंद्र सिंह भी किसानों के प्रति सहानुभूति जताते रहे हैं. Days after comments on Lakhimpur Kheri, Varun Gandhi, Maneka excluded from BJP's national executive council
Read Story |
