
BJP की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान, नड्डा की टीम में मेनका-वरुण गांधी को जगह नहीं
Zee News
भाजपा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, अमित शाह समेत 80 नेताओं को मनोनीत किया गया है.
नई दिल्ली: भाजपा (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति का पुनर्गठन कर दिया है. गुरुवार को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की ओर से गठित कई गई नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की लिस्ट जारी की.
80 नेताओं को किया मनोनीत भाजपा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी समेत 80 नेताओं को मनोनीत किया गया है. हालांकि, नई लिस्ट में सांसद मेनका गांधी और वरुण गांधी का नाम नहीं है. बता दें कि वरुण गांधी लगातार सरकार को कटघरे में खड़ा कर रहे थे. उन्होंने लखीमपुर खीरी हिंसा पर भी सरकार पर सवाल उठाए थे.
