
BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की UP के सांसदों से चर्चा, जनता के 'आशीर्वाद' का दिया मंत्र
Zee News
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने दिल्ली में उत्तर प्रदेश के सांसदों संग बैठक की. बैठक में विधान सभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की गई.
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के सांसदों के साथ एक बैठक की और आगामी विधान सभा चुनाव की तैयारियों और रणनीति को लेकर मंथन किया. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) भी इस बैठक में शामिल हुए. इस बैठक में बीजेपी अध्यक्ष नड्डा ने पीएम मोदी मंत्रिमंडल में शामिल यूपी के सभी नये मंत्रियों को 15 अगस्त के तुरंत बाद जन आशीर्वाद यात्रा निकालने का निर्देश दिया है. बैठक को संबोधित करते हुए नड्डा ने भाजपा के लिए उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनावों की अहमियत पर विस्तार से अपनी बात रखी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) सहित पार्टी के शीर्ष नेताओं के चुनावों के मद्देनजर राज्य में होने वाले कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की. पांच अगस्त को प्रधानमंत्री मोदी उत्तर प्रदेश के राशन दुकानदारों के साथ डिजिटल माध्यम से संवाद कर सकते हैं. इस कार्यक्रम पर भी चर्चा हुई.More Related News
