
BJP अध्यक्ष का प्रियंका गांधी पर निशाना, बोले- 'ग्लैमर' से नहीं चलती राजनीति बल्कि...
Zee News
लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के बारे में बीजेपी अध्यक्ष ने कहा, ‘इस घटना को चुनाव से नहीं, बल्कि मानवीयता की दृष्टि से देखा जाना चाहिए.’
नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शुक्रवार को लखीमपुर खीरी में हुई घटना पर बयान दिया. उन्होंने कहा कि लखीमपुर खीरी की घटना चुनाव से नहीं, बल्कि मानवीयता से जुड़ी ‘दुखदायी’ घटना है और इस मामले में कानून अपना काम करेगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी.
कांग्रेस पर बोला तीखा हमला वहीं, उत्तर प्रदेश में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की बढ़ती सक्रियता पर उन्होंने कहा कि राजनीति 'ग्लैमर' से नहीं चलती, बल्कि मुद्दों से चलती है. उन्होंने कहा कि आखिर क्यों लंबे समय तक कांग्रेस में रहने के बाद भी नेता उस पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं. कांग्रेस को इस बारे में आत्मचिंतन करना चाहिए. भाजपा अध्यक्ष एक कार्यक्रम में बोल रहे थे.
