
Bipin Rawat Birth Anniversary: जब पाक की गोलाबारी में बिपिन रावत का टखना हो गया था चकनाचूर, बैसाखी के सहारे चलते थे
Zee News
Bipin Rawat Birth Anniversary: भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) बिपिन रावत की आज जयंती है. देश के सेनाध्यक्ष भी रह चुके जनरल बिपिन रावत की 8 दिसंबर 2022 को हेलीकॉप्टर क्रैश में मौत हो गई थी. बिपिन रावत का जन्म 1958 में उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में हुआ था. उनके पिता और दादा भी सेना में थे. दिसंबर 1978 में 11 गोरखा राइफल्स की 5वीं बटालियन में बिपिन रावत को नियुक्ति मिली थी. बिपिन रावत ने चार दशकों तक भारतीय सेना में काम किया और सेना के सर्वोच्च पद पर पहुंचे. आज उनकी जयंती पर जानिए वो किस्सा, जब वह पाकिस्तानी गोलाबारी में घायल हो गए थे.
नई दिल्लीः Bipin Rawat Birth Anniversary: भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) बिपिन रावत की आज जयंती है. देश के सेनाध्यक्ष भी रह चुके जनरल बिपिन रावत की 8 दिसंबर 2022 को हेलीकॉप्टर क्रैश में मौत हो गई थी. बिपिन रावत का जन्म 1958 में उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में हुआ था. उनके पिता और दादा भी सेना में थे. दिसंबर 1978 में 11 गोरखा राइफल्स की 5वीं बटालियन में बिपिन रावत को नियुक्ति मिली थी. बिपिन रावत ने चार दशकों तक भारतीय सेना में काम किया और सेना के सर्वोच्च पद पर पहुंचे. आज उनकी जयंती पर जानिए वो किस्सा, जब वह पाकिस्तानी गोलाबारी में घायल हो गए थे.
टखने में गोली और हाथ में लगे थे छर्रे मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बिपिन रावत ने एक बार अपना अनुभव साझा किया था. उन्होंने बताया था कि वह साल 1993 में 5/11 गोरखा राइफल्स में मेजर थे. तभी वह 17 मई को कश्मीर के उरी में गश्त के दौरान पाकिस्तान की गोलाबारी की चपेट में आ गए थे. इस गोलाबारी में उनके पैर के टखने में गोली लगी थी, जबकि हाथ में छर्रे लगे थे. तब उनकी उम्र 35 साल थी.
