
Bill Gates के बयान से भारत को झटका, कहा- गरीब देशों को नहीं दिया जाना चाहिए Corona Vaccine का फॉर्मूला
Zee News
माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स (Bill Gates) ने कहा है कि कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) का फॉर्मूला विकासशील देशों को नहीं दिया जाना चाहिए.
न्यूयॉर्क: भारत समेत दुनियाभर के कई देशों में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता जा रहा है और इससे बचाव के लिए तेजी से वैक्सीन लगाने पर जोर दिया जा रहा है. लेकिन इस बीच माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स (Bill Gates) ने कहा है कि कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) का फॉर्मूला विकासशील देशों को नहीं दिया जाना चाहिए. बिल गेट्स (Bill Gates) ने स्काई न्यूज को दिए इंटरव्यू में कहा, 'कोविड वैक्सीन का फॉर्मूला विकासशील देशों को नहीं दिया जाना चाहिए. इस वजह से विकासशील और गरीब देशों को कुछ समय इंतजार करना पड़ सकता है, लेकिन उन्हें वैक्सीन का फॉर्मूला नहीं मिलना चाहिए.More Related News
