
Bihar: Supaul में एक ही परिवार के 5 लोगों ने किया Suicide, फांसी लगाकर दी जान
Zee News
फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम ने मौके का मुआयना किया है. जांच रिपोर्ट में खुदकुशी के इस मामले पर कई खुलासे हो सकते हैं. एक ही परिवार के 5 लोगों के आत्महत्या करने से इलाके में हड़कंप मच गया है.
सुपौल: बिहार के सुपौल जिले से एक ही परिवार के 5 लोगों के आत्महत्या करने का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. मामला के खुलासे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस जांच में जुटी है कि आखिर एक ही परिवार के 5 लोगों ने एक साथ आत्महत्या क्यों की. पुलिस के मुताबिक, सुपौल में राघोपुर थाना इलाके के गद्दी गांव में शनिवार को एक शख्स ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. सभी के शव फांसी के फंदे पर लटके हुए बरामद हुए.More Related News
