
Bihar Lockdown: बिहार में 8 जून तक के लिए बढ़ा लॉकडाउन, जानिए नया आदेश
Zee News
हालांकि इस दौरान व्यापारिक कामों में कुछ छूट दी गई है. इसकी जानकारी खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट के ज़रिए दी है.
पटना: उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, हरियाणा समेत कई राज्यों के बाद अब बिहार में लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान कर दिया है. राज्य में कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए 8 जून तक लॉकडाउन बढ़ा दिया है. हालांकि इस दौरान व्यापारिक कामों में कुछ छूट दी गई है. इसकी जानकारी खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट के ज़रिए दी है. कोरोना संक्रमण को देखते हुए लॉकडाउन को एक सप्ताह अर्थात 8 जून, 2021 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। परन्तु व्यापार के लिए अतिरिक्त छूट दी जा रही है। सभी लोग मास्क पहनें और सामाजिक दूरी बनाए रखें। — Nitish Kumar (@NitishKumar)More Related News
