
Bihar: JDU नेता महेश्वर प्रसाद सिंह ने थामा RJD का दामन, CM को बताया 'भ्रष्टाचार का भीष्म पितामह'
Zee News
महेश्वर प्रसाद सिंह ने बिहार के मुखयमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए उन्हें संगठित भ्रष्टाचार का भीष्म पितामह बताया और कहा कि बिहार में आरसीपी टैक्स के बिना कोई काम नहीं होता है.
Patna: बिहार में सत्ताधारी दल JDU को बड़ा झटका लगा है. शनिवार को JDU नेता महेश्वर प्रसाद सिंह ने जेडीयू छोड़कर आरजेडी का दामन थाम लिया. इस दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मौजूद रहे और उन्होंने महेश्वर प्रसाद सिंह को पार्टी की सदस्यता दिलाई. आरजेडी की सदस्यता लेने के बाद महेश्वर प्रसाद सिंह ने कहा कि बिहार की मौजूदा सरकार को समाज की चिंता नहीं है. इस दौरान महेश्वर प्रसाद सिंह (Maheshwar Prasad Singh) ने बिहार के मुखयमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर भी जमकर निशाना साधा. उन्होंने सीएम को संगठित भ्रष्टाचार का भीष्म पितामह बताते हुए कहा कि बिहार में आरसीपी टैक्स (RCP Tax) के बिना कोई काम नहीं होता है.More Related News
