
Bihar: HDFC बैंक में बड़ी लूट, 1 करोड़ 19 लाख रुपये लेकर फरार हुए लुटेरे
Zee News
पुलिस बैंक के सीसीटीवी की बुनियाद पर आरोपियों की तलाश कर रही है. इसके साथ ही बैंक स्टाफ से भी पूछताछ कर रही है.
हाजीपुर: बिहार के वैशाली जिले के नगर थाना इलाके में गुरुवार को लुटेरे एक निजी बैंक पर धावा बोलकर एक करोड 19 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए. लुटेरों की तादाद पांच बताई जा रही है. पुलिस के एक ऑफिसर ने बताया कि एचडीएफसी बैक (जडुआ शाखा) के खुलते ही पांच की तादाद में आए लुटेरे ने हथियार के बल पर बैंक के मुलाज़िमों को अपने कब्जे में ले लिया और लॉकर खुलवाकर वहां रखे एक करोड 19 लाख रुपये लूटकर हथियार लहराते हुए फरार हो गए.More Related News
