
Bihar: Corona से मौतों के आंकड़ों में अचानक 73 फीसदी इज़ाफ़ा, शुरू हुआ सियासी घमासान
Zee News
Bihar Corona deaths: हेल्थ डिपार्टमेंट की तरफ से बुधवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक रियासत में कोरोना से अब तक 9429 लोगो की मौत हो चुकी है.
पटना: बिहार में कोरोना की दूसरी लहर के बाद से ही अपोज़िशन पार्टियां अक्सर आदाद व शुकाम में हेराफेरी का इल्ज़ाम आयद करती रही हैं. इस बीच बुधवार को हेल्थ डिपार्टमेंट की तरफ से जारी आंकडों में अचानक मरने वालों की तादाद में हुई तेज़ी को लेकर एक बार फिर रियासत की सियासत गर्म हो गई. हेल्थ डिपार्टमेंट की तरफ से बुधवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक रियासत में कोरोना से अब तक 9429 लोगो की मौत हो चुकी है. जबकि मंगलवार को जारी आंकडों के मुताबिक कोरोना से मरने वालों की कुल तादाद कुल 5,458 दर्ज की गई थी. आंकडों के मुताबिक सात जून को मरने वालों की कुल तादाद 5,424 थी.More Related News
