
Bihar: शादीशुदा महिला ने चलती ट्रेन में टॉयलेट के सामने रचाई प्रेमी से शादी, वायरल हो रही तस्वीरें
Zee News
ऐसा शादी के बारे में आपने आज तक ना पढ़ा होगा, ना सुना होगा और ना ही देखा होगा. बिहार में एक शख्स ने अपने शादीशुदा गर्लफ्रेंड से चलती ट्रेन में टॉयलेट के सामने शादी रचा ली है.
रांची: आपने अभी तक कई अनोखी शादियों के बारे में सुना, पढ़ा और देखा होगा. लेकिन आज जो कहानी हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसा पहली बार हुआ है. मामला बिहार (Bihar) के सुल्तानगंज का है जहां एक युवक ने चलती ट्रेन के टॉयलेट के सामने पहले से ही शादीशुदा महिला से शादी रचा ली. हमारी सहयोगी साइट इंडिया डॉट कॉम के अनुसार, कपल की पहचान अनु कुमारी और आशु कुमार के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि ये दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं. लेकिन लड़की के परिवार वालों को शादी से ऐतराज था. इसीलिए 2 महीने पहले ही लड़की की शादी किरणपुर गांव के युवक से कर दी थी. हालांकि युवती उसे अपना पति मानने को तैयार नहीं हुई, और एक दिन बाद ही अपना सुसराल छोड़कर भाग गई.More Related News
