
Bihar में शराब पीना वर्दीधारियों को पड़ा भारी, दो ASI हुए निलंबित
Zee News
Patna Newss: संतोष कुमार ने कहा, 'हमारे तकनीकी विशेषज्ञों ने वायरल वीडियो की तुरंत जांच की और इसे सही पाया. हमने दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.'
Patna: बिहार के सारण जिले में दो एएसआई (ASI) रैंक के पुलिस अधिकारियों को शराब पार्टी का एक वीडियो वायरल होने के बाद निलंबित कर दिया गया है, एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी. आरोपी पुलिसकर्मियों की पहचान कोपा पुलिस स्टेशन में तैनात सुनील कुमार ठाकुर और जिले के दिघवारा पुलिस स्टेशन में तैनात बेचन सिंह के रूप में की गई है. सारण के एसपी संतोष कुमार ने कहा कि हालांकि वायरल वीडियो पुराना है, पुलिस कर्मियों की पहचान कर ली गई है. संतोष कुमार ने कहा, 'हमारे तकनीकी विशेषज्ञों ने वायरल वीडियो की तुरंत जांच की और इसे सही पाया. हमने दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.' अधिकारी ने कहा, 'जिला पुलिस गलत अधिकारियों या उनकी गैरकानूनी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं कर सकती. प्रारंभिक जांच के अनुसार, एक ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम के एक आयोजक ने छपरा में एक शराब पार्टी की, जहां ठाकुर और सिंह को आमंत्रित किया गया था.'More Related News
