
Bihar में भारी बारिश के साथ-साथ बिजली गिरने के आसार, वेदर डिपार्टमेंट ने जारी किया अलर्ट
Zee News
Bihar Weather Update: अगर बिहार में मॉनसून की एंट्री 11 या 12 जून को होती है तो पिछले 5-6 सालों में यह पहला मौका होगा जब यह समय से पहले पहुंचा हो.
पटना: वेदर डिपार्टमेंट ने बिहार में मॉनसून की आमद से पहले शदीद बारिश और बिजली गिरने को लेकर अलर्ट जारी किया है. वेदर डिपार्टमेंट के मुताबिक, अगले 48 घंटे के अंदर बिहार में बिहार में मॉनसून (Monsoon in Bihar) की आमद का इम्कान है. रिपोर्ट के मुताबिक, यह पूर्णिया की तरफ से रियासत में दाखिल हो सकता है और अगले 48 घंटे तक उत्तर बिहार में भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा लगभग सभी जिलों में थोड़ी-थोड़ी बारिश के आसार हैं. फिलहाल कहां तक पहुंचा मॉनसून दक्षिणी पश्चिमी मॉनसून (Monsoon) फिलहाल बिहार और बंगाल की सरहद के बागडोगरा तक पहुंच चुका है. अभी बिहार की सीमा से सबसे निकटवर्ती मॉनसून करंट 160 से 165 किमी दूर है और यह अपने मुम्किना रफ्तार से तेज बिहार की ओर बढ़ रहा है. वेदर डिपार्टमेंट के मुताबिक, बिहार में मॉनसून की एंट्री पूर्णिया के रास्ते होगी और इसके 11 जून की शाम से लेकर 12 जून की शाम तक बिहार में दाखिल होने के आसार हैं.More Related News
